लुधियाना| पंजाब में अल खिदमत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एआईएमआईएम के विधायक प्रत्याशी राणा रंजीत सिंह (ढाका, बिहार) को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोजेदारों के लिए इफ्तार का विशेष प्रबंध किया गया था। बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। राणा रंजीत सिंह ने अल खिदमत वेलफेयर सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


