इस्लामपुर | इरादतुल्लाह शाह दरगाह के सालाना उर्स का बुधवार शाम को संदल की रस्म के साथ आगाज हुआ। असर की नमाज के बाद शाम को संदल की रस्म हुई। उसके बाद अकीदत के फूल पेश किए गए। इस अवसर पर सज्जादा नशीन पीर मोहम्मद कामिल, अशरफ अली मोयल, सरदार अहमद, फजलू रहमान, जाफर हुसैन लीलगर, सोनू पठान, नौशाद पठान, आदिल हुसैन, नवाब अली, कासम काजी यूसुफ अली, जुल्फिकार, सिकंदर लीलगर समेत अनेक अकीदत मंदमौजूद थे। सज्जादानशीन पीर मोहम्मद कामिल ने बताया कि गुरुवार शाम असर की नमाज के बाद मुख्य फातेहाखानी होगी। असर की नमाज के बाद लंगर होगा। ईशा की नमाज के बाद महफिले शमां होगी। जिसमें जयपुर के कव्वाल कलाम पेश करेंगे।


