भखारा| ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेनाओं के सम्मान में 17 मई को इर्रा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरपंच सूर्यकांत साहू के नेतृत्व में यह यात्रा पंचायत भवन से शुरू हुई। यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए गांव के गली-मोहल्लों तक पहुंची। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


