इलाके में दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग:कोरबा में पांच आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और बाइक जब्त

कोरबा के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच देसी कट्टे, मोबाइल और एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। दर्री सीएसपी विमल पाठक के अनुसार, घटना शाम 5 बजे घुड़देवा में हुई। विकेश गुप्ता नाम के युवक ने हवाई फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विकेश के दो साथियों को भी पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने आनंद राम बघेल और सत्यदेव बघेल को भी देसी कट्टे बेचे थे। पुलिस ने दोनों के घरों पर छापेमारी कर देसी कट्टे बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा बदमाश दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकेश गुप्ता और धर्म सिंह राजपूत प्रमुख हैं। धर्म सिंह बाकी मोगरा का रहने वाला है और पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा बदमाश है। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद इलाके में दहशत फैलाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *