जोधपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोप में आजीवन सजा काट रहा आसाराम दूसरी बार महाराष्ट्र के पुणे से लौटा है। वह आज मुंबई की फ्लाइट से आया और एयरपोर्ट से सीधा सेंट्रल जेल गया। आसाराम के समर्थक एयरपोर्ट पर भी नजर आए। एप्लीकेशन के नंबर आने से पहले लौटना पड़ा बता दें कि आसाराम 18 दिसंबर को जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट में महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ था। आसाराम को हाईकोर्ट से दूसरी बार महाराष्ट्र जाकर इलाज करवाने की अनुमति मिली थी। आसाराम को 1 माह की पैरोल के बाद उसे 17 दिन की एक्सटेंशन मिली थी। जिसमें दो दिन महाराष्ट्र पहुंचने और 15 दिन इलाज करवाने के थे। हालांकि, आसाराम की ओर से हाईकोर्ट में एप्लिकेशन लगाकर अनुरोध किया गया था कि वह यात्रा के लिए असहज है। इसलिए उसे 2 सप्ताह की मोहलत दी जाए। लेकिन इस एप्लिकेशन की सुनवाई का नंबर आने से पहले पहले वाले ऑर्डर के अनुसार समय निकल रहा था इसके चलते आसाराम 18 को महाराष्ट्र गया और 14 दिन बाद लौटना पड़ा। बता दें कि आसाराम को सबसे पहले अगस्त में 7 दिन की पैरोल मिली थी जिसके तहत आसाराम ने पुणे के माधोबाग आयुर्वेदिक अस्पताल में अपना इलाज करवाया था। उसके बाद जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए 1 महीने की पैरोल मिली थी इसी को 17 दिन और बढ़ाया गया था।


