इलाज के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर किया हंगामा

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया स्थित उमा पॉली क्लिनिक में गुरुवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चौबे निवासी पूरन महतो की पत्नी अंजनी देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के बाहर शव रखकर हंगामा किया और बगोडीह मोड़ के समीप रांची–दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के पुत्र मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी मां को हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए उमा पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया। यहां िक्लनिक संचालक अशोक वर्णवाल कर रहे थे। परिजनों को आश्वस्त किया कि वह ठीक हो जाएंगी। मनोज के अनुसार, इलाज के दौरान तीन दवाइयां दी गईं, जिसके बाद उनकी मां को अचानक उल्टियां होने लगीं। इसकी जानकारी डॉक्टर को देने पर भी स्थिति को गंभीर नहीं बताया गया। परिजन लगातार मरीज को बाहर ले जाने की बात कहते रहे, लेकिन डॉक्टर तैयार नहीं हुए। जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो मरीज को रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लिनिक के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और करीब एक घंटे सुबह नौ से 10 बजे तक रांची-दुमका मुख्य सड़क को जाम रखा। सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बताया गया कि क्लिनिक संचालक ने 21 हजार रुपए मुआवजा देने की बात कही गई। क्लिनिक संचालक ने आरोप को बताया िनराधार वहीं, क्लिनिक संचालक अशोक वर्णवाल ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। कहा इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *