इलेक्शन से पहले कांग्रेस कैंडिडेट्स की बैठक:मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को पहले वोटिंग करने कहा गया, कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने के निर्देश

नगर निगम चुनाव से ठीक एक दिन पहले रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस में बड़ी बैठक रखी गई। इसमें सभी पार्षद और महापौर प्रत्याशियों को चुनावी तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षद और महापौर प्रत्याशियों को विशेष ट्रेनिंग दी ताकि वे चुनावी प्रक्रिया को सही तरीके से संचालित कर सकें। पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाने के लिए प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनावी मोर्चों पर सक्रिय रहने की हिदायत दी गई। कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने के निर्देश शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव के दिन सतर्क रहें और मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से संचालित करने में सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर पूरी तैयारी से मौजूद रहें। पहले खुद मतदान करें, फिर मतदाताओं की मदद करें गिरीश दुबे ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले अपने वोट डालें और फिर मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए पार्टी के सदस्य लगातार फील्ड में काम करें। मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दुबे ने बताया कि सभी वार्डों के मतदाताओं की सूची तैयार की गई है और यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी कार्यकर्ता को मतदाता संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उनकी भी जानकारी पार्टी के पास है। बूथ मैनेजमेंट पर जोर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे मतदान केंद्रों पर पूरी तरह मुस्तैद रहें और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। मतदान बढ़ाने के प्रयास बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनकी रणनीति पूरी तरह से तैयार है और वे इस चुनाव में मजबूती से जीत दर्ज करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *