जालंधर| नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने रोड सेफ्टी के प्रबंधों की 540 करोड़ की योजना पूरी नहीं की। इसके तहत एनएच-44 पर रोड सेफ्टी के प्रबंध करने थे। ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। मकसूदां फ्लाईओवर के सामने जंक्शन बनाकर रोड सेफ्टी के प्रबंधों की जनता की आस धरी रह गई। दूसरी तरफ बसों के रुकने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं बनाया। इसके चलते बसों को हाईवे के बीच रोककर यात्रियों को चढ़ाया जा रहा है। यात्रियों को बस सेवा चाहिए, उन्हें सुरक्षा देने का जिम्मेदारी एनएचएआई की है। इस तरफ ध्यान दिया जाए। -पंकज मेहता, शहीद भगत सिंह कॉलोनी।


