अमृतसर| नवां कोट से इस्लामाबाद को जाने वाली मुख्य सड़क पर सीवरेज का ढक्कन टेढा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीचों-बीच ढक्कन सही तरह से न होने के कारण वहां गड्ढे जैसी स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवरेज ढक्कन को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। – दलबीर सिंह निवासी इस्लामाबाद।


