इस महीने खत्म हो रही SBI की दो खास डिपॉजिट-स्कीम:इसमें मिल रहा 7.75% तक का सालाना ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास फिक्स डिपॉजिट स्कीम्स ‘अमृत कलश’ और ‘अमृत वृष्टि’ इसी महीने 31 मार्च को खत्म होने वाली हैं। अमृत कलश में सीनियर सिटिजन को 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। वहीं SBI ‘अमृत वृष्टि’ के तहत 444 दिनों के लिए FD कराने पर 7.25% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन को सालाना 7.75% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना में भी 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक के ब्रांच जाकर भी निवेश कर सकते है। वहीं नेटबैंकिंग और SBI YONO ऐप के जरिए भी इसमें निवेश किया जा सकता है। अमृत कलश पर आम FD की तरह ही लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। SBI ‘वीकेयर’ स्कीम में भी निवेश का मौका
SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘वीकेयर’ भी चला रहा है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। ऐसे मे ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 1% ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए FD कराने पर सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *