इस साल ₹1.30 लाख तक जा सकता है सोना:गोल्डमैन ने अमेरिका में मंदी की आशंका के कारण बढ़ाया अनुमान, अभी गोल्ड ₹93,353 पर

विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण सोना इस साल 4,500 डॉलर प्रति औंस (1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) तक जा सकता है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी की रिस्क एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच जाएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के अंत तक सोने की कीमत का लक्ष्य बढ़ाकर 3,700 डॉलर प्रति औंस ( करीब 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) कर दिया है, जो इस साल की तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च में गोल्डमैन सैक्स ने ने 2025 के लिए सोने की कीमत का लक्ष्य बढ़ाकर 3,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया था। अमेरिका में मंदी की आशंका के कारण गोल्ड को मिल रहा सपोर्ट
इन्वेस्टमेंट बैंक के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर मंदी की चिंता बढ़ गई है। इस कारण मंदी से बचाव के लिए सोने की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा फिजीकल गोल्ड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) दोनों में सोने की मांग मजबूत रही है। अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर सोना
सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। सोने में तेजी के 3 कारण 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *