इस हफ्ते यानी 6 से 10 अक्टूबर के बीच शेयर बाजार में चार मेन बोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। टाटा कैपिटल का IPO कल यानी 6 अक्टूबर से खुल रहा है। वहीं LG इलेक्ट्रॉनिक का IPO 7 अक्टूबर से ओपन होगा। 1. टाटा कैपिटल IPO: 8 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल का IPO कल यानी 6 अक्टूबर से ओपन होगा। टाटा कैपिटल इस IPO के जरिए करीब 15,500 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह 2025 का सबसे बड़ा इश्यू होगा। इश्यू में कंपनी टोटल 47.58 करोड़ शेयर्स बेचेगी। जिसमें 21 करोड़ नए शेयर (फ्रेश इश्यू) और 26.5 करोड़ पुराने शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) शामिल है। निवेशक इसके लिए 8 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं? इस IPO का प्राइस बैंड ₹310 से ₹326 रखा गया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसमें 46 शेयर्स मिलेंगे। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹326 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,996 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट या 598 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 1,94,948 रुपए इन्वेस्ट करना होगा। कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। IPO से पहले फाइनेंशियल्स में शानदार ग्रोथ टाटा कैपिटल ने IPO से पहले अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में शानदार ग्रोथ दर्ज की है। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के 765 करोड़ रुपए की तुलना में 31% बढ़कर 1,000 करोड़ रुपए हो गया। इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 4,998 करोड़ रुपए से 50% बढ़कर 7,478 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का टोटल नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3,327 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,655 करोड़ रुपए रहा। वहीं कंपनी का टोटल रेवेन्यू 18,175 करोड़ रुपए से बढ़कर 28,313 करोड़ रुपए हो गया। टाटा संस की टाटा कैपिटल में 93% हिस्सेदारी टाटा संस, टाटा कैपिटल की होल्डिंग कंपनी है। इसके पास टाटा कैपिटल में करीब 93% हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों और ट्रस्टों के पास है। टाटा कैपिटल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अपर लेयर NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) का दर्जा मिला हुआ है। 2. LG इलेक्ट्रॉनिक का IPO 7 अक्टूबर को खुलेगा दक्षिण कोरिया की कंपनी LG की भारतीय यूनिट LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का IPO 7 अक्टूबर को होगा। इस ईश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक 10.18 करोड़ शेयर्स बेच रहे हैं, जिसकी वैल्यू 15,000 करोड़ रुपए है। यह कंपनी की 15% हिस्सेदारी होगी। इश्यू में कंपनी कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं कर रही है। निवेशकों के लिए यह IPO 9 अक्टूबर तक खुला रहेगा। मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं? LG इलेक्ट्रॉनिक ने IPO का प्राइस बैंड ₹1080 – ₹1140 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसमें 13 शेयर्स मिलेंग। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1140रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,820 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट या 169 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 1,92,660 रुपए इन्वेस्ट करना होगा। कंपनी ने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी है LG एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अपने उत्पाद भारत और विदेशों में B2C (कंज्यूमर) और B2B (बिजनेस) ग्राहकों को बेचती है। यह कंपनी वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, LED टीवी पैनल, इन्वर्टर, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सेल करती है। इसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नोएडा और पुणे में हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की स्थापना 1958 में दक्षिण कोरिया में गोल्डस्टार के नाम से हुई थी। भारत में इसकी एंट्री जनवरी 1997 हुई। फरवरी 2025 तक कंपनी 2,300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। जून 2025 के अनुसार कंपनी ने 6,337 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। इस दौरान ₹513 करोड़ का प्रॉफिट कमाया। 3. रुबिकॉन रिसर्च IPO: 13 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे
रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड का IPO 9 अक्टूबर को ओपन होगा जो 13 अक्टूबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। IPO का टोटल साइज 1,377.50 करोड़ रुपए है। कंपनी IPO के जरिए 500 करोड़ रुपए के 1.03 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। वहीं 877.50 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपने 1.81 करोड़ शेयर बेचेंगे। मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं? LG इलेक्ट्रॉनिक ने IPO का प्राइस बैंड ₹461-₹485 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसमें 30 शेयर्स मिलेंग। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹485 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,550 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट या 390 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 1,89,150 रुपए इन्वेस्ट करना होगा। कंपनी ने IPO का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। दवा कंपनी है रुबिकॉन रिसर्च रुबिकॉन रिसर्च 1999 में शुरू हुई थी। यह मुख्य रूप से अलग तरह के फॉर्मूलेशन यानी विशेष प्रकार की दवाइयां बनाने और उन्हें बाजार में बेचने का काम करती है। कंपनी की अमेरिकी बाजार में मजबूत पकड़ है। 30 जून 2025 तक, इस कंपनी के पास अमेरिकी FDA द्वारा अप्रूव किए गए 72 सक्रिय उत्पाद पोर्टफोलियो में थे। इनमें से 66 उत्पाद तो पहले से ही बाजार में बेचे जा रहे हैं।