ईंट भट्‌टे की आड़ चल रहा था अवैध शराब फैक्ट्री:धनबाद से 215 पेटी अंग्रेजी शराब, 25 लाख का कच्चा माल जब्त, फैक्ट्री मालिक फरार

धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगंज थाना क्षेत्र के बेलायटांड में एक ईंट भट्ठे की आड़ में चल रही नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में विभाग ने करीब 25 लाख रुपए की नकली अंग्रेजी शराब और शराब बनाने में लगने वाले सामान को जब्त किया है। RS और IB ब्रांड के लगे थे लेबल उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री से RS और IB ब्रांड की 215 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में स्प्रिट, रैपर, खाली बोतलें और कैरामल केमिकल भी जब्त किए गए हैं। यह अवैध कारोबार धाबाचिता मोड़ निवासी मुरली साह द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गया। बिहार में बेची जाती थी शराब सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में उत्पाद दारोगा अमित कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलदीप कुमार और जय हेंब्रम की टीम शामिल थी। उत्पाद दारोगा अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजगंज पुलिस के सहयोग से यह छापेमारी की गई। फरार आरोपी मुरली साह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यहां से लंबे समय से बिहार में नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *