ईंट भट्ठे में टंकी ढहने से 2 महिलाओं की मौत के मामले में ठेकेदार पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | बालोद डौंडी थाना क्षेत्र के चिखली डैम के पास स्थित ग्राम नर्राटोला में दिसंबर में ईंट भट्ठे में दो महिलाओं की मौत हुई थी। इस मामले में परिजनों से बयान लेने व जांच के बाद डौंडी थाने में ठेकेदार राकेश चक्रधारी दल्लीराजहरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एएसआई दुर्जन लाल रावटे के अनुसार आशा बारले (30) निवासी परसाडीह, अनुष्का बारले, चन्द्रकला डहरिया(45) निवासी पुरैना खपरी 10 दिसंबर 2025 को राकेश चक्रधारी (28) के ईटा भट्ठा चिखली डैम के नीचे ग्राम नर्राटोला में बनी पानी टंकी के पास नहा रहे थे। इस दौरान पानी टंकी अचानक भरभरा कर गिरने के बाद दब जाने से आशा बारले एवं चंद्रकला डहरिया की मौत हो गई। अनुष्का बारले को गंभीर चोट लगी। आशा बारले के पति सूरज बारले, चंद्रकला डहरिया के पति निंद कुमार डहरिया व ईंट बनाने वाले मजदूरों से बयान लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *