भीलवाड़ा | सुदिवा स्पिनर्स सरेरी के डिस्पेन्सरी में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय बापू नगर की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के द्वारा कंपनी के डिस्पेन्सरी में कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच व जरूरतमंद को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय नंबर 1 के डॉ. आरएस धाकड़ व उनकी मेडिकल टीम ने शिविर के आयोजन में अपना योगदान दिया। संचालन धर्मेन्द्र पटेल, आशुतोष पाण्डेय व सहयोगी द्वारा किया। शिविर के संयोजक नर्सिंग ऑफिसर राकेश कुमार रहे।


