ईको कार व कैंपर की भिड़ंत, एक जने की मौत:दोनों कार आमने-सामने से टकराई, ड्राइवर नहीं बच पाया

अलवर में राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे पर सूरेर गांव के पास मंगलवार को ईको और कैम्पर वाहन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिससे एक जने की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हेडकांस्टेबल दयाराम गुर्जर ने बताया कि क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अलग किया और फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से राजगढ़ चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रैफर कर दिया। घायलों में बरला कला, भरतपुर निवासी संदीप पुत्र श्रीचंद, चरणसिंह पुत्र रमेशचंद, रणजीत पुत्र सुरेशचंद और बनारस निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामनारायण हैं। वहीं, ईको गाड़ी के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *