जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान छात्र चमकीले और रंगीन कपड़े पहनकर कर स्कूल पहुंचे, जिससे वातावरण में और उत्साह छा गया। इस आयोजन की मुख्य विशेषता पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता रही, जहां छात्रों ने कैमिकल वाले रंगों की बजाए फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक गुलाल के साथ होली खेली। इस पहल के माध्यम से समाज को सुरक्षित और ईको-फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया गया ।इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने डांस प्रस्तुतियां दी। जहां नन्हें कलाकारों ने होली के गीतों पर बेहतरीन डांस स्टेप्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने सभी को प्रेम, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।


