ईद पर बाजार में सजी स्वादिष्ट सेवइयों की दुकानें:सौदागर मुहल्ला, गोलपार, नईसराय सहित कई जगहों पर ईद मिलन समारोह के आयोजन की तैयारी

रामगढ़ के बाजार में ईद की खरीदारी से रौनक बनी हुई है। बाजार में सेवइयों की दुकानें सजी है। दूसरी ओर लोग दुकानों में सीप कुर्ता, सूट, टोपी, हाजी रुमाल और अपनी पसंद के कपड़े खरीद रहे है। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार व झारखंड के कई प्रकार की स्वादिष्ट सेवइयां बाजार में बिक रही है। देर शाम तक बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ लग रही है। क्या बच्चे, बुजुर्ग तो क्या महिला,युवती और पुरुष व युवक सभी ईद त्योहार मनाने को लेकर उत्साहित है। आपसी सौहार्द में सेवइयां की मिठास के साथ खुशियों की ईद मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा सौदागर मुहल्ला, गोलपार, नईसराय सहित कई जगहों पर ईद मिलन समारोह के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मुहल्लों को सजाया गया है। विद्युत सज्जा से मस्जिद जगमगा रही है। वहीं, शहर के मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने की तैयारी चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *