ईरानी महिलाओं से मारपीट, बाल काटे:​​​​​​​इटारसी में ईरानी डेरे पर हथियार लेकर पहुंचे 10-15 लोग, हमले में एक की मौत

नर्मदापुरम के इटारसी शहर में ईरानी डेरे पर बुधवार तड़के 3 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर हथियार लेकर पहुंचे। हमले में एक की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। हमलावरों ने महिलाओं से मारपीट करते हुए उनके बाल काट दिए। पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। घायल अस्पताल में भर्ती हैं। यहां भी पुलिस तैनात है। इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार, डेरे की एक लड़की भाग गई थी। इसी कारण हमला हुआ है। हमला होशंगाबाद और पिपरिया के ईरानी डेरे के 10-15 लोगों ने किया है। इटारसी और होशंगाबाद-पिपरिया ​डेरे​​​​​​ में पहले से रंजिश चली आ रही है। डेरे पर इटारसी, पथरोटा रामपुर समेत केसला की पुलिस तैनात की गई है। डेरे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिसकी मौत हुई उस पर 100 से ज्यादा केस
टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया, हमले में मासूम अली ईरानी नाम के शख्स की मौत हुई है। मासूम अली पर 100 से ज्यादा अपराध दर्ज थे। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल अली रजा, बेनजीर, समीर, वसीम और इमरान को इटारसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान और वसीम को ज्यादा चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रोहरा बानो, मयूरी, रानी से मारपीट कर सिर के बाल काट दिए गए। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हमलावर
इटारसी ईरानी डेरे के सोहेल अली ने बताया, हमला तड़के तीन बजे हुआ। हमलावरों की संख्या करीब 40 से 50 के बीच थी। सभी लोग 20-25 बाइक से आए थे। वे दरवाजा तोड़कर घरों में घुसे। महिलाओं के बाल काटे, जमकर मारपीट की। तलवार और चाकू मारे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। लड़की भगाने को लेकर हुआ था विवाद
सोहेल अली ने बताया, एक महीने पहले हमारे ईरानी डेरे की लड़की नर्मदापुरम के ईरानी डेरे के अबूजर नाम के युवक के साथ भागी थी। डेरे के लोगों का कहना था अबूजर ने लड़की को बहला-फुसलाकर कर शादी की है। नर्मदापुरम थाने में जब लड़की की नानी उससे मिलने पहुंची तो उनका अबूजर के नाना से विवाद हो गया। तभी से दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी। होशंगाबाद के डेरे के लोग हम लोगों को धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मुख्य आरोपी शब्बीर है। अबूजर इसी का नाती है। इसके अलावा, सलीम, माशाअल्लाह, काजिम, फतेह, बेनजीर, याफर, मोहम्मद, नर्गिस उर्फ चौकरा समेत अन्य लोग हमलावर थे। 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
मासूम अली ईरानी की हत्या के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमलावरों ने मासूम अली ईरानी पर तीन बजे रात को ईरानी डेरे में बैसवाल के डंडे से 3 वार किए थे। सिर में 3 हमले से मासूम ईरानी लहुलूहान हो गया और उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी शब्बीर अली अन्य 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। हमलावरों ने चाकू-तलवार से हमला कर लहूलुहान किया, तस्वीरों में देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *