ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार 900 अंक गिरा:47,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा, नैस्डैक कंपोजिट 1.73% और SP 500 इंडेक्स 1.74% गिरा

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में आज 6 मार्च को 2% की गिरावट है। डाउ जोंस 900 अंक से ज्यादा गिरकर 47,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट में 1.73% और SP 500 इंडेक्स में 1.74% की गिरावट है। नैस्डैक कंपोजिट 400 अंक गिरकर 22,353 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। SP 500 इंडेक्स 120 अंक गिरा, यह 6,711 के स्तर पर है। एशियाई बाजार आज तेजी के साथ बंद अमेरिकी बाजार में कल भी गिरावट रही थी भारतीय शेयर बाजार आज 1097 अंक गिरकर बंद हुआ वहीं भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही। ये 24,450 पर आ गया। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *