ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता:1 मार्च को जहाज पर गिरी थी मिसाइल; पत्नी को एजेंसी ने फोन कर दी जानकारी

इजराइल-ईरान जंग में बेतिया के कैप्टन आशीष कुमार लापता हैं। एजेंसी ने कैप्टन की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी है। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर 1 मार्च को मिसाइल हमला हुआ था। हमले के समय जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग अब भी लापता हैं। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्नी बोली- 28 फरवरी को आखिरी बात हुई थी आशीष की पत्नी ने बताया, ‘एजेंसी के अधिकारियों के पास वहां काम करने वाले लोगों के परिवार वालों के नंबर रहते हैं। मैं आशीष की पत्नी हूं, इसलिए हमारा नंबर उनके पास था। 2 मार्च को हमें एजेंसी की तरफ से कॉल आया था। उन्होंने हमसे कहा, आशीष की शिप पर अटैक हो गया है। वो अभी तक मिसिंग बताए जा रहे हैं। 22 जनवरी को उन्होंने जॉइन किया था। अभी एक महीने ही काम किए हुए हुआ था। हमलोगों की हर शनिवार को बात होती थी। 28 फरवरी की रात हमारी आखिरी बार बात हुई थी।’ कप्तान लापता हैं, कंपनी भी कुछ नहीं बता रही आशीष कुमार के छोटे भाई आकाश कुमार ने बताया, ‘हमले की सूचना मिलते ही हमने Embassy of India, Muscat को ईमेल भेजा। 2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित ने कॉल कर बताया कि हमला हुआ था, ज्यादातर क्रू को बचा लिया गया है, लेकिन हमारे भाई आशीष और दो अन्य सदस्य अभी भी लापता हैं।’ भाई ने आरोप लगाया कि, कंपनी द्वारा न तो सही स्थिति बताई जा रही है। न ही लापता सदस्यों को लेकर कोई ठोस जानकारी साझा की जा रही है। दूतावास से भी अभी तक केवल औपचारिक जवाब मिले हैं, ठोस सूचना नहीं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *