ईरान-इजरायल जंग….रायपुर की सड़कों में विरोध के पोस्टर चिपके; VIDEO:पैरों से कुचलकर निकल रहे हैं लोग, इमामबाड़ा में शोक सभा का आयोजन

ईरान-इजरायल जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत हो गई है। खामनेई की मौत के बाद पूरे विश्व के शिया मुसलमानों में शोक की लहर है। रायपुर में अमेरिका और इजरायल के विरोध में सड़क पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर को लोग पैरों से कुचलकर निकल रहे हैं। इसके अलावा शहर के कई इमामबाड़ा और धार्मिक जगह पर शोक सभा का आयोजन किया गया है। रायपुर के मोमिनपारा इलाके में सड़क के कई जगह पर विरोध में पोस्टर चिपकाए गए हैं। इस पोस्ट में डाउन टू अमेरिका और डाउन टू इसराइल लिखा गया है। पोस्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की फोटो लगी है। पोस्टर के ऊपर नीली स्याही भी फेंकी गई है। आसपास से गुजर रहे लोग इन पोस्टरों को पैरों से कुचल कर आगे बढ़ रहे हैं।
इमामबाड़ा में शोक सभा का आयोजन वहीं वही रायपुर के शिया आबादी बहुल क्षेत्र मोमिनपारा, पंडरी जैसे इलाकों में इमामबाड़ा और धार्मिक स्थान में इकट्ठे होकर शोक व्यक्त किया। इरानी समुदाय के लोगों ने पंडरी में स्थित इमाम बारगाह में मजलिस कर शोक व्यक्त किया वहीं खोजा जमात के लोगों ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इसके अलावा मोमिनपारा में भी शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *