गोड्डा के ललमटिया में ईसीएल के हुर्रासी सीएचपी साइड से चोरी हुए ट्रांसफार्मर का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 मई को हुई चोरी की घटना के बाद साइट इंचार्ज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। ललमटिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मोहम्मद शाहिद अंसारी पहले भी जा चुका है जेल गिरफ्तार आरोपियों में महागामा के खदारा माल निवासी 59 वर्षीय मोहम्मद शाहिद अंसारी और ललमटिया के हरकट्ठा निवासी 27 वर्षीय साहेब राम टुडू शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और 7 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। शाहिद अंसारी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


