ईस्ट मोहन नगर… बरसाती नाले वाली रोड पर कूड़ा

अमृतसर| ईस्ट मोहन नगर स्थित बरसाती नाले वाली रोड पर पिछले कई दिनों से कूड़ा जमा होने से इलाके में गंदगी और बदबू के हालात बन गए हैं। लोगों का कहना है कि एक-एक हफ्ते तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों के अनुसार सड़कों पर फैला कूड़ा आवारा पशुओं को भी आकर्षित करता है, जिससे गंदगी और बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि यहां से रोजाना कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए। – अजय कुमार निवासी चमरंग रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *