शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को साइबर ठगों ने ई-चालान के बहाने फंसाकर करीब 18.60 लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने बुजुर्ग से एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लिए। मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दर्ज किया गया है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौहाबो के सेक्टर 17ई निवासी कमलचंद लुंकड़ (77) ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ ई-चालान नाम से एक फाइल आई, जो डाउनलोड हो गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को उन्हें अपनी बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। 10 फरवरी की सुबह वे प|ी के साथ जयपुर रवाना हो गए। इसके बाद 10 फरवरी को उनके अकाउंट से 5 लाख, 4 लाख और 1 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए। अगले दिन 11 फरवरी को फिर 5 लाख और 3.6 लाख रुपए निकाले गए। कुल मिलाकर दो दिनों में 18.60 लाख रुपए गायब हो गए। बहन के पास अस्पताल में थे इसलिए नहीं देख पाए मैसेज कमलचंद ने रिपोर्ट में बताया िक वे अस्पताल में बीमार बहन के पास थे, इसलिए मोबाइल पर आने वाले मैसेज पर ध्यान नहीं दे सके। 11 फरवरी की रात को जोधपुर लौटने के बाद 12 फरवरी को जब उन्होंने ईमेल चेक किया, तब अकाउंट से पैसे निकलने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


