शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक पहल की है। कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ई-पाठशाला के तहत नि:शुल्क लाइव रिवीजन कक्षाएं शुरू की हैं। डिजिटल पार्टनर मिशन ज्ञान के सहयोग से यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू हो चुका है। पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कठिन विषयों का प्रभावी रिवीजन करवाना और लाइव सत्रों से उनकी शंकाओं का समाधान करना है। ये कक्षाएं विद्यालय समय के बाद रोज शाम 5 बजे से आयोजित होंगी। इससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाया जा सकेगा। विद्यालय समय के बाद रोज शाम 5 बजे से ऑनलाइन क्लास कक्षा 10 : गणित का रिवीजन आखिरी में
एसएसटी (13-17 फरवरी)
हिंदी (18-19 फरवरी)
विज्ञान (20-21 फरवरी)
गणित (22-24 फरवरी)
कक्षा 12 : चार मार्च तक होगा रिवीजन
भूगोल (13-17 फरवरी)
हिंदी (18-20 फरवरी)
राज. विज्ञान (21-23 फरवरी)
इतिहास (25 से 4 मार्च) डीईओ ने कहा- रिवीजन का सीधा लाभ अंकों में दिखेगा
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. लोकेश भारती का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान यदि किसी भी विद्यार्थी को किसी विषय में कहीं कोई मुश्किल होती है तो वह इन माध्यमों से उसे आसानी से समझ सकता है। कई बार बेहतर रिवीजन का सीधा लाभ अंकों में देखने को मिलता है। इस माध्यमों से रिवीजन करने पर विद्यार्थियों का समय भी व्यर्थ नहीं होगा और घर बैठे ही प्रभावी तैयारी संभव हो पाएगी।


