क्लास 11वीं व 12वीं की ग्लोरिया, खुशबू, प्रेरणा और श्रेया शनिवार को अलग ही मूड में थीं। चारों ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहनी थी और 3600 छात्राओं के बीच घूम-घूम कर उन्हें टॉफी के रूप में खुशियां बांट रही थीं। कभी किसी के साथ नाचने लगतीं तो कभी गले मिलतीं। बैकग्राउंड में पूरब में उगी गेल झकामका झाड़ू तारा…, जिंगल बेल जिंगल बेल…, कितना सुहाना जाड़ा महीना…, टिम-टिम चमकेला… गाने बज रहे थे। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया था। प्रोग्राम की शुरुआत बालक येसु को प्राचार्या के हाथों में लेकर जुलूस के माध्यम से सभी शिक्षक एवं उदारता के चिह्न के रूप में भरे गुलक हरेक संकाय के मॉनीटर लेकर चरनी तक पहुंचे। वहां चरनी में बालक येसु का रखा गया और वहां रखे दीयों को शिक्षक द्वारा जलाया गया। जगत के राजा येसु जन्म लेलैं… सांता क्लॉज का डांस देखकर स्टूडेंट्स भी झूम उठे। स्वर्ग की एंजेल ने प्रभु के जन्म की भविष्यवाणी की प्रभु के जन्म की कहानी को बड़े ही रोचक ढंग से आर्ट्स 11 की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। सारे कलाकारों ने अपने किरदार को बहुत अच्छी तरह निभाया। इसमें स्वर्ग की एंजेल ने सबका मन मोह लिया। सबने सफेद रंग की फ्रॉक पहन सुंदर नाच दिखाए। छात्राओं में आराधना, आसना, निश्ता, शिल्पी, आस्था, सेलेना, अक्शा, सुषमा थीं। बाइबिल से लिए गए दृष्टांत की प्रस्तुति हुई। विधवा स्त्री के दान की कहानी से दान के महत्व को को सिखाने का दायित्व मैम अलका और सृजा को दिया गया था। साइंस में मैम शीतल और अमिता राखी के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा क्रिसमस कैरोल गाए गए। क्रिसमस गैदरिंग के बारे में मैम निराली ने सबको संबोधित किया। प्रोग्राम का संचालन आर्ट्स राजनीति शास्त्र की वरिष्ठ शिक्षिका एली टोप्पो ने किया। प्रार्थना नाच ने सबका मन मोह लिया, जिसमें कॉमर्स की छात्राओं आंचल, रिजूल, अंजलि, तन्नू, श्रेया, पम्पी, असीमा, भारती, आईसा, पल्लवी, कीर्ति, रोमा, एपिल ने भाग लिया। क्रिसमस मैसेज मैम अमिता राखी ने दिया। क्रिसमस नाच में कॉमर्स की तरफ से मैम निरमा व अनिमा के सहयोग से एपिल, दिशा, आकृति, अंबिका, अनामिका, सानिया, दीपिका, जारा, रिया, सना, कोमल, नंदिनी ने अंत में छटा बिखेरी। इसके साथ ही चार सांता क्लॉज का भी प्रवेश हुआ। एंजेल डांस में सिंग आउट लाउड गाया। कैरोल में जगत के राजा येसु जन्म लेलैं, आईज राति कैसन सुहान, मरियम कर कोरा में गाए। अंत में प्रिंसिपल ने क्रिसमस का मतलब के साथ दान के मतलब को समझाया।


