कोरबा | जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र उपभोक्ताओं को चावल समेत अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही, जिससे हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। चावल उत्सव खाद्य सुरक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।


