उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए साक्षात्कार 8 को

झालावाड़| सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की विभिन्न तहसीलों में उचित मूल्य की रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए पात्र आवेदकों के साक्षात्कार 8 जनवरी, 2025 को संबंधित तहसीलों की आवंटन सलाहकार समिति के समक्ष मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 314 में आयोजित होंगे। जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील झालरापाटन की उचित मूल्य दुकान बोरदा-।। के लिए प्रातः 11 बजे, तहसील असनावर की लावासल-।। ढाबली के लिए प्रातः 11.30 बजे, तहसील पचपहाड़ की आंकखेड़ी-। के लिए दोपहर 12 बजे, तहसील अकलेरा की बोरबंद-। के लिए दोपहर 12.30 बजे तथा तहसील गंगधार की उचित मूल्य दुकान केलूखेड़ा-।। के लिए दोपहर 1 बजे साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *