बिश्रामपुर| ग्राम पंचायत कोरेया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से अज्ञात चोरों ने 27 बोरी शासकीय चावल को पार कर दिया है। बताया गया कि ग्राम पंचायत कोरेया में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में 16 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर दुकान में रखे करीब 27 बोरी शासकीय चावल की चोरी कर ली है। चोरी गए राशन की लिखित सूचना उचित मूल्य दुकान संचालक लाल साय राजवाड़े ने जयनगर थाना में कर दी है। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। चोरी गए चावल की कीमत पचास हजार रुपए बताई गई है।


