उच्च शिक्षा में नवाचार को इंटरनेशनल लेवल पर मिलेगा बढ़ावा:डॉ. तोमर बने ग्लोबल यूनिवर्सिटी नेटवर्क फॉर इनोवेशन की स्ट्रेटेजिक कौंसिल के उपाध्यक्ष

निम्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. बलवीर एस. तोमर को यूनिवर्सिटी नेटवर्क फॉर इनोवेशन (GUNI) की स्ट्रेटेजिक कौंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नेटवर्क यूनेस्को से संबद्ध है और उच्च शिक्षा में नवाचार व विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। यह पहली बार है जब भारत से किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. तोमर का चयन उनके शिक्षा क्षेत्र में अनुभव और कार्यों के आधार पर किया गया है।
GUNI (ग्लोबल यूनिवर्सिटी नेटवर्क फॉर इनोवेशन) विश्वभर के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। यह संगठन शिक्षा और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को ध्यान में रखते हुए नवाचार को प्रोत्साहित करता है। इसकी स्ट्रेटेजिक कौंसिल नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजनाओं में अहम भूमिका निभाती है। डॉ. तोमर इस नई भूमिका में GUNI के उद्देश्यों को पूरा करने और वैश्विक शैक्षिक संवाद को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उनकी नियुक्ति भारत के लिए शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई जिम्मेदारी लेकर आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *