भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित लीग का दसवां मैच जावा क्रिकेट क्लब और उजाला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उजाला क्रिकेट क्लब ने 169 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें जसवंत कुमार ने 65 रन और अंकित सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी जावा क्रिकेट क्लब की टीम ने 125 रन ही बना सकी। उजाला की टीम ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। जावा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश यादव ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। उजाला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सचिन ने तीन और अभिराज ने दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जसवंत सिंह को मन ऑफ द मैच का पुरस्कार खेल संघ के पदाधिकारी आलोक मिश्रा, क्रिकेट संघ के जिला सचिव राघवेंद्र सिंह ने दिया गया। क्रिकेट के कोच सिकंदर प्रजापति और खिलाड़ी मौजूद थे।


