व्यापारी और हम्मालों के बीच राशि बढ़ाने के विवाद को लेकर बड़नगर में 5 मार्च को भी मंडी बंद रहेगी। निलामी कार्य और खरीद-फरोख्त नहीं होगी हो सकेगी। पिछले चार दिनों से कृषि उपज मंडी बंद है। पांचवे दिन गुरुवार को भी मंडी शुरू नहीं हो पाएगी। मंडी प्रशासन द्वारा व्यापारियों और हम्मालों के बीच चल रहे विवाद के निराकरण को लेकर 5 मार्च को एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में निर्णय होने के बाद ही मंडी प्रारंभ होगी। किसानों ने मंडी गेट पर प्रदर्शन किया उज्जैन जिले की तहसील बड़नगर में कृषि उपज मंडी में फसल बेचने आए किसान पिछले पांच दिन से परेशान हो रहे है। शुक्रवार को व्यापारियों और हम्मालों में डाला भरवाई की राशि बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते नीलामी कार्य बंद हो जाने से उपज बेचने आए आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दरअसल, हम्माल एसोसिएशन की मांगें दो माह पूर्व मंडी सचिव को लिखित में दी थी। लेकिन मंडी सचिव द्वारा हम्माल एसोसिएशन के आवेदन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मंडी खुलवाने के लिए प्रयास जारी चार दिन से दूरदराज से आए सैकड़ों किसान परेशान होते रहे। शुक्रवार को किसानों द्वारा मंडी में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम धीरेंद्र पाराशर भी मंडी पहुंच गए। पूर्व विधायक मोरवाल ने अधिकारी पाराशर से भी इस मामले को लेकर चर्चा की लेकिन कोई हल नहीं निकला। आज बैठक में निर्णय निकलने की सम्भावना है।


