उज्जैन में डंपर ने SUV को सामने से टक्कर मारी:भीषण हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल; कार के परखच्चे उड़े

उज्जैन में बीती रात बड़नगर मार्ग पर कार और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों कार सवार बड़नगर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हुई है। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि घटना बड़नगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात की है। SUV कार से वीरेंद्र आंजना (21) निवासी साबूखेड़ी, विजयागंज मंडी और अर्जुन आंजना निवासी ग्राम तालोद बड़नगर से ग्राम तालोद की ओर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। गाड़ी के दोनों एयर बैग खुलने के बाद भी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते थे। घटना के बाद मौके से चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही चिंतामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को चरक भवन पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही रात में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *