उज्जैन में पड़ रही कड़ाके की ठंड:​​​​​​​दो दिन में रात का तापमान 9.5 से गिरकर 6.8 डिग्री पर पहुंचा

उज्जैन जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को भी सुबह से सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो दिन में रात का तापमान 9.5 से गिरकर 6.8 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को सुबह वेधशाला में रात का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवा चलने से जिले में ठंडक बनी हुई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शीत लहर चलने से जिले में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा से रात के तापमान में गिरावट आई है। 13 दिसंबर को रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं 14 दिसंबर को 6 डिग्री तो 15 दिसंबर को 6.8 डिग्री दर्ज हुआ है। दो दिन में दो डिग्री की गिरावट सर्द हवाओं के कारण हुई है। जानिए 4 दिन के तापमान की स्थिति अब जानिए प्रदेश के मौसम का हाल मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के आधे हिस्से में सर्द हवाएं चलीं। वहीं, रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है। विदिशा, सीहोर, शाजापुर और रायसेन में पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जम सकती है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *