उज्जैन में पार्किंग विवाद में श्रद्धालु से मारपीट:भोजनालय संचालकों ने जान से मारने की धमकी दी, पूरे परिवार को पीटा

उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए जयपुर के परिवार के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात नृसिंह घाट ब्रिज के पास हुई। शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर के प्रताप नगर सांगानेर निवासी नितिन चतुर्वेदी परिवार सहित उज्जैन आए थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार (RJ-45-CV-8304) नृसिंह घाट ब्रिज के पास सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और घाट पर चले गए। 50 रुपए पार्किंग मांगने पर विवाद शिकायत के अनुसार रात करीब 9:35 बजे जब परिवार वाहन के पास लौटा तो भोजनालय से दो युवक बाहर आए। उन्होंने खुद को महेंद्र और महेश माली बताते हुए 50 रुपए पार्किंग शुल्क मांगा। कारण पूछने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला समेत परिवार के साथ मारपीट विरोध करने पर आरोप है कि दोनों युवकों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने भी घटना देखी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने खुद को सगे भाई और भोजनालय संचालक बताया। भविष्य में वाहन खड़ा करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की घटना के बाद परिवार महाकाल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *