उज्जैन में मटन के ₹2500 के लिए युवक की हत्या:होने वाले ससुर के विवाद में बीच-बचाव करने आया था; तीन लोग घायल

उज्जैन जिले के नागदा में शुक्रवार को ढाई हजार रुपए को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने होने वाले ससुर के विवाद को रोकने के लिए समझा रहा था। इस दौरान करीब 6 लोगों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। युवक की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। नागदा के एप्रोच रोड में रहने वाले मुनीर खान की मटन की दुकान घर के बाहर ही है। मुनीर का होने वाला दामाद जीशान पिता जावेद अली शुक्रवार को इंदौर के खजराना से उसके घर आया हुआ था। इस दौरान पहले से सलमान के साथ मटन के रुपए के लेन देन को लेकर चल रहे विवाद में मटन की दुकान संचालित करने वाले सलमान अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे रुपए मांगने के लिए पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच हुए विवाद में समझाने के लिए जीशान भी आ गया। सलमान के साथियों ने जीशान को चाकू मार दिए। जिससे जीशान की मौत हो गई। वहीं मुख्य आरोपी सलमान और उसके दोस्त इमरान घायल हो गए। मुनीर को भी घायल अवस्था में नागदा के जन्मजय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक जीशान की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मटन के 2500 रुपए के लिए मर्डर
मुनीर ने बताया कि, मुख्य आरोपी सलमान भी मटन की दुकान संचालित करता है। दो तीन-दिन से वो 2500 रुपए लेने के लिए आ रहा था। शुक्रवार को भी वो पहुंचा तो मैंने उसे शनिवार को देने को कहा। जिस पर उसने और उसके साथ आए इमरान फैजल, सैफू और अन्य लोगों ने गालियां देना शुरू कर दी। जिसके बाद मैंने उसे रोका तो उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस दौरान उसके साथ आए लोगों ने मुझे पकड़ लिया। इधर आरोपी पक्ष का कहना है कि मुनीर से सलमान ने बाइक खरीदी थी, जो की चोरी हो गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सलमान को बाइक के पेपर की जरूरत थी। उसके लिए वो दो-तीन दिन से चक्कर काट रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुनीर और सलमान के बीच मटन के पैसों को लेकर विवाद की घटना सामने आई है। इसमें जीशान की हत्या हो गई। दो आरोपी हिरासत में है। पांच फरार चल रहे हैं। ये भी खबर पढ़ें… जादू-टोने के शक में पड़ोसी की गर्दन काटी खंडवा में एक युवक ने जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या कर दी। आरोपी ने घात लगाकर कुल्हाड़ी से हमला किया और गर्दन काट दी। उसकी पत्नी को गालियां भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी लाश के पास ही बैठा मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *