उज्जैन में महाकाल का घटाटोप स्वरूप में श्रृंगार:शिव नवरात्रि के चौथे दिन रुद्रपाठ के साथ किया अभिषेक; गुलाब से सजा गर्भगृह

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व के चौथे दिन भगवान महाकाल का घटाटोप स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर सुबह श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का पूजन-अभिषेक और आरती हुई। मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने रुद्रपाठ के साथ अभिषेक किया। दोपहर 3 बजे के बाद संध्या पूजन किया गया। इसके पश्चात महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र, रजत मुकुट और शेषनाग का कुंडल अर्पित कर घटाटोप स्वरूप में श्रृंगारित किया। बता दें, 15 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या समय अलग-अलग स्वरूपों में भगवान के दर्शन होंगे। जानिए, किस दिन क्या श्रृंगार होगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *