उज्जैन में गुरुवार को ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सेंट्रल कोतवाली की पुलिस के मुताबिक, युवक की शिनाख्त सागर सिंह के रूप में हुई। वह मोहन नगर का रहने वाला था। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युवक के कोयला फाटक पर घायल हालत में पड़े होने की सुचना मिली थी। उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ज्यादा खून बह जाने से उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है, इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।


