उज्जैन की श्रीपुरम कॉलोनी में मंगलवार रात सूने घर में चोरी की वारदात हुई। बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 80 हजार रुपए नकद सहित सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीपुरम कॉलोनी निवासी राजीव द्विवेदी सोलर पैनल का काम करते हैं। उनकी मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में थे और घर खाली था। दरवाजा और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी अज्ञात बदमाश ने घर के मुख्य दरवाजे का नकूचा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपए नकद और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। बदमाशों ने घर का सामान भी बिखेर दिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्ट्रीट लाइट बंद होने पर रहवासियों ने जताई नाराजगी कॉलोनी निवासी राज जोशी ने कॉलोनाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाया। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हुआ, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात हुई।


