उज्जैन में 1166 करोड़ के कार्यों की सौगात देंगे सीएम:डॉ. यादव लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे, वन मेले का शुभारंभ भी होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन में 1166.61 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे हरियाखेड़ी पहुंचेंगे, जहां 1133.67 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। छह परियोजनाओं का भूमिपूजन, तीन का लोकार्पण मुख्यमंत्री 1162.60 करोड़ रुपए की लागत से छह कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। 4.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नगर निगम के तीन कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। दोपहर 1 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी में 2.36 करोड़ रुपए की लागत से 16 डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियां और पांच अन्य वाहनों का लोकार्पण होगा। 0.75 करोड़ रुपए के वायरलेस हैंडसेट का लोकार्पण भी किया जाएगा। पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य परियोजनाएं शामिल रामघाट छोटा पुल पेयजल लाइन शिफ्टिंग कार्य (6.12 करोड़), सीएनजी आधारित एनिमल कारकस प्लांट (2.49 करोड़), स्केटिंग रिंग (1.32 करोड़), भैरवगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (3 करोड़) और जीवाजीगंज सिविल अस्पताल (16 करोड़) का भूमिपूजन किया जाएगा। नगर वन क्षिप्रा विहार (0.90 करोड़) का लोकार्पण भी होगा। दशहरा मैदान पर वन मेले का शुभारंभ शाम 4 बजे दशहरा मैदान पर वन विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा आयोजित श्री महाकाल वन मेला उज्जैन 2026 का शुभारंभ किया जाएगा। मेला 11 से 16 फरवरी तक चलेगा। हरियाखेड़ी जलप्रदाय योजना के तहत देवास रोड स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सिलारखेड़ी तालाब की क्षमता 6 से 51 एमसीएम की जाएगी। योजना से शहर को प्रतिदिन 100 एमएलडी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *