उज्जैन में 12वीं के स्टूडेंट्स ने दिया पहला पेपर:पहली बार एग्जाम सेंटर के हर कक्ष में लगे मोबाइल जेमर; 40,234 स्टूडेंट्स हुए शामिल

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। पहला पेपर 12वीं का है। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में मोबाइल जैमर लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा केंद्र में न तो मोबाइल पर बातचीत हो सकेगी और न ही इंटरनेट का उपयोग किया जा सकेगा। उज्जैन जिले में कुल 40,234 परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो रही है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 10 निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। जिले के 10 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पृथक से प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस विभाग द्वारा पुलिस गार्ड तैनात किए गए हैं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर 17 फरवरी से शुरू होगा। सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रश्नपत्र से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। साथ ही जिले के परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा सतत जांच की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति बीईओ के माध्यम से की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *