उज्जैन में 46 करोड़ रुपए से IT पार्क बनेगा:सीएम मोहन यादव आज करेंगे भूमिपूजन; दो चरणों में होगा काम पूरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को 46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर रोड पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया और सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज शामिल होंगे। 2 चरणों में बनेगा आईटी पार्क उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर जल्द ही आईटी पार्क बनेगा। भूमि पूजन के बाद इसका कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 46 करोड़ रुपये में आईटी पार्क का निर्माण मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) के माध्यम से होगा। MPIDC के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि इसे दो चरणों में बनाया जाएगा। इसमें कई कंपनियों और स्टार्टअप को जगह दी जाएगी। आईटी पार्क की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही सात मंजिला आईटी पार्क में इन्क्यूबेशन सेंटर, रिसर्च सेंटर, आईटी कंपनियों के लिए और स्टार्टअप करने वालों के लिए जगह होगी, जिससे कई युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे। ऐसा होगा उज्जैन का आईटी पार्क एमपीआईडीसी के राजेश राठौर ने बताया कि हम इस आईटी पार्क में टेक कंपनियों और स्टार्टअप को सभी प्रकार की एडवांस सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह उज्जैन का पहला आईटी पार्क होगा। सरकार का इस बात पर जोर है कि स्थानीय युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए। आईटी पार्क से उज्जैन में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आईटी पार्क 2.161 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। इसमें 11239 वर्ग मीटर में बिल्डिंग बनेगी, जिसकी ऊंचाई 31.7 मीटर होगी। हर फ्लोर पर टॉयलेट, कैफेटेरिया, ड्रिंकिंग वाटर, लिफ्ट और ऑफिस के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 59 कार पार्किंग की व्यवस्था होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *