उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र में किया निरीक्षण

कुकदूर| शुक्रवार से माशिमं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। पूरे जिले में इस परीक्षा को लेकर कुल 75 केन्द्र बनाए गए थे। पहले दिन कक्षा 12वीं की परीक्षा से शुरुआत हुई है। इस परीक्षा को लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कुकदूर को केन्द्र बनाया गया है। पहले दिन भौतिक शास्त्र ,भूगोल विषय की परीक्षा हुई। विज्ञान संकाय में 49, कला संकाय में 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले ही दिन उड़नदस्ता टीम स्कूल में पहुंची हुई थी। पंडरिया बीईओ महेंद्र गुप्ता टीम द्वारा परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। केंद्राध्यक्ष सगराम चंद्रवंशी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। बैठक व्यवस्था तीन कमरों में संचालित हुई। इस अवसर पर सहायक केंद्राध्यक्ष रमेश सिंह पोर्ते, राधा शरण सिंह क्षत्री, देवेंद्र सुनहले उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *