उत्कर्ष कोचिंग संचालक ने किया करोड़ों का घोटाला:फिजिक्स वाला के साथ की शेयर डील, टैक्स चोरी के लिए कैश में किया लेन-देन

उत्कर्ष कोचिंग संचालक को फिजिक्स वाला के साथ की शेयर डील में करोड़ों का घोटाला करना भारी पड़ गया। टैक्स चोरी के लिए डील में करोड़ों रुपए का लेन-देन कैश में किया गया। आयकर विभाग ने ट्रैक्स चोरी की शिकायत पर उत्कर्ष कोचिंग संचालक के ठिकानों पर छापेमारी की। अन्वेषण शाखा की महानिदेशक रेणू अमिताभ और निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त निदेशक डॉ. संग्राम रमेश जगदाले के नेतृत्व में विभाग की डेढ़ दर्जन टीमों में तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर गुरूवार को छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, फिजिक्स वाला और उत्कर्ष की कुछ महीनों पहले पार्टनरशिप को लेकर बड़ी डील हुई थी। उसके बाद से मैनेजमेंट में फिजिक्स वाला की इन्वॉल्वमेंट शुरू हुई थी। आयकर विभाग को ऐसी शिकायतें मिली कि फिजिक्स वाला के साथ शेयर डील में उत्कर्ष कोचिंग संचालक ने बड़ा घपला किया है। 800 करोड़ से अधिक की इस डील में बड़े पैमाने पर अघोषित लेन-देन शामिल है। आयकर विभाग को इस डील की जानकारी मिली तो उसने डॉक्यूमेंट खंगाले। आयकर विभाग के हाथ लगे मेन डॉक्यूमेंट में करोड़ों रुपए का घोटाला होना साफ हो गया। डील में बड़े पैमानें पर कैश में लेन-देन करना सामने आया। संचालक की ओर से बड़े पैमाने पर ट्रैक्स चोरी की जा रही थी। छापेमारी में भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी मिली है जिसकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि विभाग ने उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के जयपुर, जोधपुर, इंदौर, प्रयागराज में कुल 19 ठिकानों पर छापे मारी की है। इनमें जोधपुर के 16 और जयपुर-इंदौर-प्रयागराज के एक-एक ठिकाने शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *