राजनांदगांव| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चेन्द्री बन नवागांव के छात्रों ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपना स्थान बनाया है। व्याख्याता दुष्यंत साहू बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव में अंजली, प्रियंका, भूमिका, परमेश्वरी, तनिशा, लोमेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संगीत कला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब ये छात्र राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित हुए हैं। प्राचार्य निमिषा भूआर्य, व्याख्याता माधव ठाकुर, एस लाल साहू, भूपेंद्र साहू, गणेश राम यदु, पुष्पारानी कन्नौजे, निर्मला सूर्यवानी, शोभा खरखटे, हेमलता पटेल, ममता साहू, आरती धनेंद्र, लेखापाल मन्नू ठाकुर, मोनिका ठाकुर सहित शिक्षकों व पालकों ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।