उत्क्रमित प्रावि करजटोली बूथ में दिखी गहमागहमी

भास्कर न्यूज|गुमला शहर के वार्ड तीन अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करजटोली को बूथ बनाया गया था। यहां विधायक भूषण तिर्की के भाई जेम्स तिर्की व पूर्व पार्षद स्व शीला टोप्पो के पुत्र प्रवीण टोप्पो मुख्य प्रत्याशी है। इस बूथ में मतदाता 433 थे। जिसमें पुरूष मतदाता 198 व महिला मतदाता 235 थे। जिसमें बागबाना, नगड़ाडीपा व करंजटोली के वोटर थे। 11 बजकर 41 मिनट तक 170 मतदाताओं ने वोट दिया था। जिसका कुल प्रतिशत 39 प्रतिशत था। पीवन अफसर रूपेश कुमार राम ने बताया कि यहां शांति पूर्ण मतदान हो रहा है। केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ थी। बूथ 8/1 पर 53 प्रतिशत हुआ मतदान: वार्ड आठ में बुथ 8/1 को बूथ बनाया गया था। यहां मुख्य दावेदार जसवंत कौर व सोनी भगत है। इस बुथ में कुल 861 मतदाता थे। जिसमें पुरूष 427 व महिला वोटर 434 थे। 3 बजे तक 453 लोगों ने मतदान किया। जिसका कुल प्रतिशत 53 रहा। इस बूथ में घाटो बगीचा व पालकोट रोड के वोटर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *