उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24°:राजस्थान के 10 शहरों में 10° से कम तापमान; यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24°C रहा। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में टेंपरेचर 10° डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्दी फतेहपुर और पाली में रही। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9°C और 5°C रहा। उत्तर प्रदेश के 19 और बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। 9 से 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… देखें राज्यों में मौसम का हाल… बिहार: 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, 1 से 3 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में हो सकता है उतार-चढ़ाव बिहार के 5 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 1-3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी, 2 में कोहरे का अलर्ट; 7 शहरों में पारा -10°C से नीचे, मुनस्यारी सबसे ठंडा उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दिन में तेज हवाएं चलेंगी, सुबह और शाम सर्दी, फरीदकोट में सबसे कम तापमान पंजाब और चंडीगढ़ में अब सुबह-शाम की ठंड रह गई है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। आज से लेकर 14 फरवरी तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा। बारिश और धुंध की कोई संभावना नहीं है। दिन में हवाएं जरूर चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 5 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 26 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान, 17 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। अधिकांश जगहों पर सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रविवार को जहां प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 17 फरवरी के बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान में बादल छा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: ओस की बूंदें जमीं, बादल छाए, 10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में राजस्थान के कुछ इलाकों में सर्दी अब भी कम नहीं हो रही। सोमवार की सुबह अलवर में फसलों पर ओस की बूंदे जम गईं। सुबह-सुबह हल्का कोहरा रहा और बादल छाए। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में बादल छाए हैं। वहीं 10 से ज्यादा शहरों का तापमान सिंगल डिजिट में रहा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: अगले 2 दिन तेज सर्दी, फिर तापमान बढ़ेगा, कटनी-शहडोल में टेंपरेचर सबसे कम मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तक तेज सर्दी रहेगी। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के साथ रीवा और शहडोल संभाग के शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहेगा। अभी कटनी और शहडोल में टेंपरेचर सबसे कम है। वहीं, भोपाल और इंदौर में भी पारे में गिरावट देखी गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा कटनी का करौंदी रहा। यहां 5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट, कल से पारा 3 डिग्री तक बढ़ेगा, कोहरा अब खत्म होगा उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में आज सोमवार सुबह घने कोहरे का अलर्ट है। मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार दिखाई दे रहे हैं। रविवार को बिजनौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म होने वाला है। अगले दो-तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला हैं। शिमला और मंडी समेत कई भागों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की अधिक ऊंची चोटियों पर आज दोपहर बाद से बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं कल पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश व बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं, 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 7 दिनों तक खास बदलाव के आसार नहीं है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C अंबिकापुर में रहा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *