उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना:MP के 11 जिलों में तापमान 33°C के पार, राजस्थान में मिनिमम टेम्परेचर 23°C

उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मध्य प्रदेश में मार्च के पहले दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी में तापमान 33°C से ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में अप्रैल-मई में लू चलेगी, मार्च में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में बारिश के आसार मध्य प्रदेश में अबकी बार अप्रैल और मई में हीट वेव यानी, लू चलेगी। 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, लेकिन मार्च में लू चलने का अलर्ट नहीं है। मार्च के शुरुआती दिनों में पारा बढ़ा हुआ जरूर रहेगा। दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और चक्रवात की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 3 जिलों में गर्म हवा चली, पारा 38°C के करीब पहुंचा, अगले हफ्ते और बढ़ेगी गर्मी राजस्थान में सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 37°C सेल्सियस के पार चला गया। पश्चिम के कुछ जिलों में दोपहर में तेज गर्मी के बीच गर्म हवा चली। जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, चित्तौड़गढ़ में पारा 35°C सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *