उत्तरी हवाएं थमने से सर्दी से मिली राहत:3 दिन में पारा 4 डिग्री बढ़कर 25 पहुंचा, 4-5 दिन सामान्य रहेगा मौसम

उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से जैसलमेर जिले में तापमान लगातार उछाल मार रहा है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। 17 दिन बाद पारा दुबारा 26 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं रात का पारा 2 दिनों से 8 डिग्री पर स्थिर है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोई बड़ा सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। ऐसे में 4-5 दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिली रहेगी। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। वहीं गुरुवार को दोपहर में खिली धूप लोगों को सुहानी लगने लगी। लोग सर्दी से बचने के लिए धूप सेंकते नजर आए। गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 17 डिग्री का अंतर रहा। मौसम साफ रहने से सर्दी से मिली राहत गौरतलब है कि पिछले दिनों कड़ाके की सर्दी का असर देखने को मिल रहा था। शहरी सहित नलकूप व नहरी क्षेत्रों में सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी। लेकिन पिछले 3-4 दिनों से सर्दी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं का प्रभाव कम हो चुका है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ सर्दी का असर कम हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर व घने कोहरे की कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में धीरे धीरे रात के पारे में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे रात में भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *